मनी लॉन्ड्रिंग केस: बारामूला सांसद अब्दुल रशीद शेख की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बारामूला सांसद अब्दुल रशीद शेख की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है।

Kittu Kumari19 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
मनी लॉन्ड्रिंग केस: बारामूला सांसद अब्दुल रशीद शेख की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे बारामूला के सांसद अब्दुल रशीद शेख की कानूनी लड़ाई अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई है। गुरुवार को कोर्ट ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया है। यह पूरा विवाद राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल NIA कोर्ट द्वारा लगाए गए आरोपों (चार्ज) के खिलाफ दायर एक रिवीजन याचिका से जुड़ा है। जस्टिस सचिन दत्ता ने मामले की सुनवाई की और अगले हफ्ते इसे दोबारा सुनने का फैसला किया है।

गलत ईमेल के आधार पर लगाए गए आरोप का दावा

अदालत में सुनवाई के दौरान सांसद अब्दुल रशीद शेख की ओर से वकील आदित्य वधवा, विख्यात ओबेरॉय और निशिता गुप्ता पेश हुए। वकीलों ने दलील दी कि ट्रायल कोर्ट ने सांसद के खिलाफ केवल एक ईमेल के आधार पर आरोप तय किए हैं, जबकि वह ईमेल वास्तव में रशीद शेख ने नहीं भेजा था। उनके मुताबिक, वह ईमेल सह-अभियुक्त यासीन मलिक को भेजा गया था। इसके अलावा, 1.20 करोड़ रुपये की जो प्रोविजनल अटैचमेंट की गई है, उसका भी रशीद शेख से कोई सीधा संबंध नहीं है।

याचिका में यह भी कहा गया कि रशीद शेख से जुड़े NGO 'जॉइंट एफर्ट ट्रस्ट' (JET) को अपराध की कमाई का एक भी पैसा नहीं मिला। बल्कि, कई गवाहों ने यह बात कही है कि इस ट्रस्ट ने पत्थरबाजी की घटनाओं में घायल हुए पीड़ितों के इलाज में मदद की थी। वकीलों ने कोर्ट को बताया कि चार्ज फ्रेम करने का आधार एक ऐसा ईमेल था जिसमें मंजूर आलम नाम के व्यक्ति ने चॉकलेट भेजने का जिक्र किया था।

कोर्ट ने ईमेल का अवलोकन करने के बाद माना कि इसमें कुछ गलती नजर आ रही है। जस्टिस दत्ता ने कहा कि वह इस आदेश को वापस ट्रायल कोर्ट भेजेंगे ताकि उचित आदेश पारित किया जा सके। वहीं, ईडी की ओर से वकील जतिन खत्री ने ईमेल के संबंध में निर्देश लेने के लिए समय मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment