दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण: GRAP का पहला चरण लागू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP का पहला चरण लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने PUCC सर्टिफिकेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Kittu Kumari22 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण: GRAP का पहला चरण लागू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने शहर में दिल्ली में GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के पहले चरण को लागू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडिशनल कमिश्नर विजयंता गोयल आर्य ने मीडिया को जानकारी दी कि ट्रैफिक पुलिस जाम की स्थिति को कम करने के लिए उचित तैनाती करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कमर्शियल वाहन दिल्ली के अंदर नहीं आने हैं (non-destination commercial vehicles), उन्हें सीमाओं पर ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा, जिन वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUCC) एक्सपायर हो चुके हैं, उनके खिलाफ अब और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदूषण से निपटने के लिए पुलिस की अपील और नियम

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) को अपडेट रखें और हमेशा साथ लेकर चलें। साथ ही, शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने और ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

प्रदूषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 226 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। कुछ इलाकों की स्थिति और भी चिंताजनक है; जहां जहांगीरपुरी में AQI 309 और चांदनी चौक में 307 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। इसके अलावा अलीपुर, आनंद विहार, रोहिणी और आईटीओ जैसे इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता 'खराब' दर्ज की गई है।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने वायु गुणवत्ता की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया। मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमानों ने भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में AQI 'खराब' श्रेणी में ही बना रहेगा, जिसके चलते पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment