दिल्ली सरकार को वाटर प्रोजेक्ट्स के लिए ADB से मिले 2,500 करोड़ रुपये

दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजधानी के घरों में साफ और नियमित पीने का पानी पहुंचाने के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इन कोशिशों के तहत, दिल्ली जल बोर्ड को Asian Development Bank (ADB) से 2,500 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार को वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए यह बड़ी फंडिंग मिली है।
इस फंडिंग के तहत खास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में वज़ीराबाद कमांड एरिया के लिए दो प्रोजेक्ट पैकेजेस को मंजूरी दी गई है, जिनकी कीमत क्रमशः 805 करोड़ रुपये और 935 करोड़ रुपये है। वेस्ट और साउथ-वेस्ट दिल्ली के प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 11,427 करोड़ रुपये का निवेश शुरू किया गया है।
इन पहलों से शहर के 36 लाख से ज्यादा नागरिकों के लिए वाटर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अलावा, प्रशासन ने अनधिकृत वाटर कनेक्शन को नियमित करने वाली योजना की समय सीमा बढ़ा दी है और अब इसकी डेडलाइन 31 मार्च, 2027 तय की गई है।