दिल्ली सरकार ने शुरू किया 'सेवा संकल्प अभियान', मेट्रों ट्रेनों पर लिखे गए सरकारी योजनाएं

दिल्ली में जनता तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। 23 सितंबर 2026 को, रेखा गुप्ता ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन से विशेष रूप से रैप की गई मेट्रो ट्रेनों को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल दिल्ली सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शुरू की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के पात्र निवासियों को सरकारी कार्यक्रमों के बारे में सटीक जानकारी मिले, जिससे इन लाभों के माध्यम से उनके जीवन में सुधार हो सके।
इस अभियान के तहत कुल 36 ट्रेन कारों को ब्रांडेड किया गया है। ये ट्रेनें दिल्ली मेट्रो की पांच प्रमुख लाइनों यानी रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलेट लाइनों पर चलाई जा रही हैं। इन मेट्रो ट्रेनों के डिब्बों पर दिल्ली सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, ताकि रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों तक इन योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच सके।