दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का किया शुभारंभ, 65 महिलाओं को बांटे प्रमाणपत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र और वित्तीय सहायता प्रदान की। मंच पर 65 पात्र महिलाओं को प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस कार्यक्रम में लगभग 2,500 पात्र महिलाएं शामिल हुईं। योजना के प्रावधानों के तहत, लाभार्थियों को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्राप्त हुई।