दिल्ली के शालीमार बाग में पहले आधुनिक जन सुविधा परिसर का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार 14 सितंबर को शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव स्थित लेबर चौक पर एक नए सार्वजनिक शौचालय परिसर यानी 'जन सुविधा परिसर' का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजय खटाना और नगर पार्षद अमित नागपाल तथा अनिता जैन भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आधुनिक सुविधा विशेष रूप से दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और परिसर की देखरेख के लिए एक केयरटेकर भी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली सरकार साफ, सुलभ और आधुनिक जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।