पीएम मोदी पर खड़गे की टिप्पणी: दिल्ली बीजेपी का प्रदर्शन, कई बड़े नेता हिरासत में

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली बीजेपी ने प्रदर्शन किया, कई बड़े नेता हिरासत में।

Kittu Kumari26 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
पीएम मोदी पर खड़गे की टिप्पणी: दिल्ली बीजेपी का प्रदर्शन, कई बड़े नेता हिरासत में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई कथित टिप्पणी को लेकर दिल्ली बीजेपी ने सोमवार को सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध जताया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजा जी मार्ग और विजय चौक जैसे इलाकों में प्रदर्शन किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सेना भवन सर्कल और राजा जी मार्ग के आसपास इकट्ठा होकर कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री के लिए बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने नेताओं को लिया हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इस कार्रवाई में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राजेश भाटिया और महासचिव मोहन लाल गहिरा समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इन सभी नेताओं को मंदिर मार्ग थाने ले गई।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे इस तरह के बयानों का कड़ा विरोध करना जारी रखेंगे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment