दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, AQI 605 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण 'गंभीर'

दिल्ली की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है, AQI 605 दर्ज किया गया। कई इलाकों में 'गंभीर' प्रदूषण के कारण GRAP-II लागू हुआ।

Kittu Kumari4 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, AQI 605 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण 'गंभीर'

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सांस लेना मुश्किल हो गया है। बुधवार सुबह शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिसने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सुबह 7:41 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 605 दर्ज किया गया, जो हवा की गुणवत्ता को बेहद खराब और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में डालता है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर डराने वाला है। पंजाबी बाग में AQI 452 तक पहुंच गया, जबकि आरके पुरम में 423, आईटीओ में 418, धौला कुआं में 417 और इंडिया गेट के पास 414 दर्ज किया गया। ये सभी इलाके 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में आते हैं। वहीं, चांदनी चौक (369), आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 (358) और लोधी रोड (304) जैसे क्षेत्रों में हवा की स्थिति 'बहुत खराब' रही। आनंद विहार में AQI 300 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

GRAP-II लागू, बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हवा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-II) के तहत कड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लगाई गई हैं, जिसे सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

इस गंभीर स्थिति पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र का पैनल मौसम की स्थिति, हवा की गति और दिशा पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है और लगभग 40 प्रतिशत धान की पराली का 'एक्स-सिटू' मैनेजमेंट के जरिए उपयोग किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद हवा में जहर घुलने के कारणों पर उन्होंने कहा कि CAQM मौसम संबंधी आकलन के आधार पर उचित कार्रवाई कर रहा है।

दूसरी ओर, देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो मुंबई में AQI 175 दर्ज किया गया, जिसे 'अस्वास्थ्यकर' श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, मुंबई के बोरीवली ईस्ट, मालाड वेस्ट और Worli जैसे इलाकों में हवा की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment