दिल्ली में स्मॉग का साया बरकरार, मामूली सुधार के बाद भी AQI 321 के साथ हवा 'बहुत खराब'

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार के बावजूद स्मॉग का असर जारी है। AQI 321 दर्ज किया गया, कई इलाकों में विजिबिलिटी रही बेहद कम।

Kittu Kumari12 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली में स्मॉग का साया बरकरार, मामूली सुधार के बाद भी AQI 321 के साथ हवा 'बहुत खराब'

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार तो देखा गया, लेकिन शहर के कई हिस्सों में स्मॉग की मोटी चादर अब भी लिपटी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 321 दर्ज किया गया, जो 'वेरी पुअर' यानी बहुत खराब श्रेणी में आता है। इस घने स्मॉग की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हुईं।

प्रदूषण के आंकड़ों पर नजर डालें तो PM10 और PM2.5 मुख्य प्रदूषक बने हुए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा। सबसे ज्यादा असर NSUT जाफुरपुर में देखा गया, जहां AQI 399 तक पहुंच गया। इसके अलावा चांदनी चौक (387), पूसा IITM (386), NSIT द्वारका (383) और JNU (378) जैसे इलाकों में भी हवा की स्थिति काफी चिंताजनक रही। पंजाबी बाग में 371 और मथुरा रोड पर 365 का AQI दर्ज किया गया। वहीं, कुछ इलाकों जैसे झरोडा कलां (304) और उत्तम नगर (309) में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम रहा।

GRAP स्टेज III लागू, सरकार ने कसी कमर

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा में जहर घुल गया है। 8 नवंबर को हुए जश्न के बाद सोमवार सुबह जब लोग जागे, तो पूरा शहर स्मॉग की सफेद चादर में लिपटा मिला। गिरते तापमान और हल्की धुंध ने इस समस्या को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली सरकार ने राज्य भर में वॉटर स्प्रिंकलर (पानी के छिड़काव) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 6 नवंबर को ही GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का स्टेज III लागू कर दिया था। यह कदम दिवाली से तीन दिन पहले ही उठा लिया गया था ताकि प्रदूषण को 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने से रोका जा सके। इस प्लान के तहत दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सटे जिलोंों में सख्त पाबंदियां लागू हैं।

हाल ही में CAQM के अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर दिल्ली के प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों और चिंताओं पर चर्चा की है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है ताकि हवा की गुणवत्ता में और गिरावट न आए।

Share:

Comments

Leave a comment