दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा और मजबूत

दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जा रही हैं। जानें रूट और नई सुविधाओं के बारे में।

Kittu Kumari19 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा और मजबूत

राजधानी दिल्ली में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने जा रही है। इस कदम से शहर में बसों की कुल संख्या बढ़कर 7,088 हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और प्रदूषण मुक्त सफर का अनुभव मिलेगा।

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम राजधानी के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। नई बसों में 9 मीटर लंबी 50 बसें और 12 मीटर लंबी 50 बसें शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, ताकि सफर सुरक्षित और ट्रैक किया जा सके।

दिल्ली से हापुड़ के बीच चलेगी ई-बस सेवा

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सिर्फ शहर के अंदर ही नहीं, बल्कि इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली और हापुड़ के बीच एक नई इंटर-स्टेट ई-बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसके तहत आनंद विहार आईएसबीटी (ISBT) से 12 बसें संचालित होंगी। इससे दिल्ली और एनसीआर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2026 में 150 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी गई थीं, जिससे बसों की कुल संख्या 6,988 (जिसमें 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं) हो गई थी। सरकार का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2028-29 तक दिल्ली में बसों की कुल संख्या को लगभग 14,000 तक ले जाने का है।

इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम चल रहा है। दुरलाला और झुलझुली में नए डिपो बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता क्रमशः 250 और 500 बसें होगी। साथ ही, आनंद विहार आईएसबीटी और डीटीसी के विभिन्न डिपो में नए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बिना किसी बाधा के हो सके।

Share:

Comments

Leave a comment