दिल्ली के बांससेरा में डीडीए मनाएगा दो दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस, जानिए क्या होगा खास

Kittu Kumari14 September 20261 min read11 viewsDelhi Local
दिल्ली के बांससेरा में डीडीए मनाएगा दो दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस, जानिए क्या होगा खास

दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए (DDA) नई दिल्ली के सराय काले खान स्थित बांससेरा में दो दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 और 27 सितंबर 2026 को होगा, जिसका उद्देश्य भारत के पर्यटन, शिल्प कौशल, खान-पान और संगीत को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के लिए डीडीए ने एजेंसियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छह अलग-अलग थीम पर आधारित होंगे जोन

पार्क परिसर को छह अलग-अलग थीम वाले जोन में बांटा जाएगा। हुनर गली में पोट्टी, ब्लॉक प्रिंटिंग, चूड़ी बनाने, मेहंदी और मंडला कला जैसे इंटरैक्टिव अनुभव मिलेंगे। यादों की गली को विंटेज थीम पर तैयार किया जाएगा जिसमें फोटो बूथ, कठपुतली शो और बायोस्कोप होगा। बचपन की दुकान जोन बचपन की यादों को ताजा करेगा और चिट्ठी घर लोगों को पारंपरिक तरीके से पोस्टकार्ड लिखने और भेजने का मौका देगा।

खान-पान और बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था

भारत के जायके जोन में कम से कम 10 से 12 अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के व्यंजन परोसे जाएंगे। छोटे बच्चों के लिए मस्ती का अड्डा जोन में कई तरह की सवारी और मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार इस आयोजन का मकसद बुजुर्गों को पुरानी यादों से जोड़ना और युवाओं को पारंपरिक कलाओं से परिचित कराना है जो अब कम लोकप्रिय हो रही हैं।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment