DDA का तोहफा: नरेला में 384 नए 1-BHK फ्लैट्स लॉन्च, नवरात्रि पर मिलेगी 25% की छूट

Kittu Kumari5 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
DDA का तोहफा: नरेला में 384 नए 1-BHK फ्लैट्स लॉन्च, नवरात्रि पर मिलेगी 25% की छूट

अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। DDA ने 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' के तहत नरेला इलाके में 384 नए 1-BHK फ्लैट्स की पेशकश की है। सबसे खास बात यह है कि इन घरों पर 25% की भारी छूट दी जा रही है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर खरीदना काफी आसान हो गया है।

DDA द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, इन फ्लैट्स की बुकिंग 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली इस बुकिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक लोग DDA के आधिकारिक आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जा सकते हैं।

फ्लैट्स की कीमत और खासियतें

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ये सभी आवासीय इकाइयां नरेला के सेक्टर A1-A4 के पॉकेट 11, टावर X में स्थित हैं। फ्लैट्स के साइज और कीमत की बात करें तो:

  • साइज: हर फ्लैट का प्लिंथ एरिया 60.86 से 61.34 वर्ग मीटर के बीच है। इसके अलावा 5.76 वर्ग मीटर का पार्किंग एरिया भी दिया गया है।
  • कीमत: 25% की छूट के बाद इन फ्लैट्स की अनुमानित कीमत ₹33.40 लाख से ₹33.66 लाख के बीच होगी।
  • अतिरिक्त शुल्क: ध्यान रहे कि इस कीमत में मेंटेनेंस फीस, कन्वर्जन चार्ज और पानी कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं हैं, जो अलग से देने होंगे।

सबसे जरूरी बात यह है कि इन फ्लैट्स का आवंटन "पहले आओ-पहले पाओ" (First-Come-First-Serve) के आधार पर किया जाएगा। इसका मतलब है कि जो पहले आवेदन करेगा, उसे प्राथमिकता मिलेगी। आवेदन करते समय आवेदकों को DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 के ब्रोशर में दिए गए सभी नियमों, शर्तों और पात्रता मानदंडों का पालन करना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment