DDA मेगा ई-नीलामी: दिल्ली में दुकानें और प्लॉट खरीदने का मौका, 146 संपत्तियां होंगी नीलामी

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी 23वीं मेगा ई-नीलामी शुरू की है, जिसमें दुकानें, प्लॉट और पार्किंग सहित 146 संपत्तियां शामिल हैं।

Kittu Kumari4 November 20262 min read0 viewsDelhi Local
DDA मेगा ई-नीलामी: दिल्ली में दुकानें और प्लॉट खरीदने का मौका, 146 संपत्तियां होंगी नीलामी

अगर आप दिल्ली में अपनी दुकान, घर या बिजनेस के लिए प्लॉट तलाश रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी 23वीं मेगा ई-नीलामी (DDA मेगा ई-नीलामी) का ऐलान कर दिया है। दिवाली के खास मौके पर शुरू की गई इस पहल के तहत राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में कुल 146 संपत्तियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें ई-नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

इस नीलामी में संपत्तियों की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें हर तरह की जरूरत का ख्याल रखा गया है। इसमें 74 बनी-बनाई दुकानें, 32 आवासीय प्लॉट और 25 औद्योगिक प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, शहर की पार्किंग समस्या को देखते हुए 6 मल्टीलेवल कार पार्किंग यूनिट्स, 4 कमर्शियल प्लॉट और 3 हॉस्टल प्लॉट भी रखे गए हैं। खास बात यह है कि इसमें एक फ्यूल स्टेशन और साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कैफेटेरिया भी शामिल है।

आवेदन कैसे करें और क्या है जरूरी शर्तें?

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोगों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। सबसे पहले आवेदन करने वालों को 2,360 रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही, जिस प्रॉपर्टी में आप बोली लगाना चाहते हैं, उसकी आरक्षित कीमत का 10% बयाना शुल्क (EMD) के रूप में जमा करना होगा।

पंजीकरण और बयाना राशि जमा करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर, 2026 शाम 6:00 बजे तक तय की गई है। आवेदन के लिए डिजिटल सिग्नेचर होना अनिवार्य है। इस नीलामी में 18 साल से ऊपर के भारतीय नागरिक, अनिवासी भारतीय (NRI) और रजिस्टर्ड कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं।

नीलामी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे तीन अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बांटा गया है। सामान्य नीलामी के लिए dda.enivida.com, बनी-बनाई दुकानों के लिए ddaland.etender.sbi और साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कैफेटेरिया के लिए dda.etender.sbi पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। नीलामी की सटीक तारीखों की जानकारी रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी और रजिस्टर्ड लोगों को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment