DDA आवास निवेश योजना 2026: नरेला में 2,516 फ्लैट्स पर मिल रही 25% की छूट

Kittu Kumari12 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
DDA आवास निवेश योजना 2026: नरेला में 2,516 फ्लैट्स पर मिल रही 25% की छूट

दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार मौका लेकर आया है। DDA ने आधिकारिक तौर पर DDA Awas Nivesh Yojana 2026 की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत नरेला के सेक्टर G2-G6 के पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में कुल 2,516 लो इनकम ग्रुप (LIG) फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन फ्लैट्स पर 25% की सीधी छूट दी जा रही है, जिससे आम आदमी के लिए घर खरीदना और भी आसान हो गया है।

अगर कीमतों की बात करें, तो इन फ्लैट्स की शुरुआती अनुमानित कीमत ₹14.95 लाख से शुरू हो रही है। वहीं, पॉकेट-3 में कुछ यूनिट्स की कीमत ₹15.01 लाख से शुरू है। इन सभी घरों का अनुमानित प्लिंथ एरिया 49.90 वर्ग मीटर है। यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है जो दिल्ली के बाहरी इलाकों में किफायती दाम पर घर तलाश रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदन की समयसीमा तय कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। वहीं, बुकिंग की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से होगी, जो कि दशहरा के शुभ अवसर पर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन फ्लैट्स का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Serve) के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक आवेदकों को बुकिंग राशि के तौर पर ₹1,00,000 जमा करने होंगे। इसके अलावा, यदि आप DDA आवास पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आपको ₹2,500 की एकमुश्त नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।

DDA ने यह भी स्पष्ट किया है कि बताई गई बेस प्राइस में मेंटेनेंस चार्ज, GST, पानी कनेक्शन शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस शामिल नहीं है। यह खर्च आवेदनकर्ता को अलग से वहन करने होंगे। पूरी जानकारी और नियमों के लिए आवेदक DDA आवास पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक ब्रोशर देख सकते हैं।

यह योजना अन्य चल रही स्कीमों जैसे कर्मजीवी आवास योजना 2026, नागरिक आवास योजना 2026 और जनता आवास योजना फेज II 2026 से पूरी तरह अलग है, जिनके पात्रता मानदंड और स्थान अलग-अलग हैं।

Share:

Comments

Leave a comment