दिल्ली में 1 सितंबर को सीपीआई की बड़ी रैली, बदलाव जरूरी है अभियान के तहत होगा प्रदर्शन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 'बलाव जरूरी है' अभियान के तहत एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना है, जिसमें मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। पार्टी इस आयोजन के जरिए नागरिकों को संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट करना चाहती है।