नोएडा के सेक्टर-100 में चलती सीएनजी कैब में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Kittu Kumari18 August 20261 min read72 viewsNCR
नोएडा के सेक्टर-100 में चलती सीएनजी कैब में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सेक्टर-104 रेड लाइट से आम्रपाली सफायर की ओर जा रही सीएनजी वैगनआर टैक्सी में सेक्टर-100 विला के सामने अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

* सेक्टर-100 विला के सामने सीएनजी वैगनआर टैक्सी में लगी भीषण आग।

* इंजन से धुआं उठने के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

* दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

* हादसे में किसी भी यात्री या चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

चलती कार के इंजन से उठी थी तेज आवाज और धुआं

पूरी घटना की जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक के अनुसार चलती कार के इंजन से अचानक आवाज हुई और धुआं उठने लगा था। इसके बाद चालक ने तत्काल टैक्सी को रोका और तुरंत बाहर निकल गया। बाहर आने के बाद उसने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन कार में सीएनजी किट लगी होने के कारण चालक और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए तथा तुरंत दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी।

दमकल की टीम ने आधे घंटे में बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, लेकिन तब तक यह कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी भी यात्री या चालक को कोई चोट नहीं आई और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। अधिक जानकारी के लिए आप NCR News पर संपर्क कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment