ज्ञानी कुमार के इस्तीफे तक सड़कों पर रहेंगे युवा, CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का दिया नोटिस

Kittu Kumari7 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
ज्ञानी कुमार के इस्तीफे तक सड़कों पर रहेंगे युवा, CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का दिया नोटिस

देश के युवाओं की आवाज उठाने का दावा करने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में बरती जा रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना है।

सौरभ दास ने संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर इस प्रदर्शन के संबंध में एक औपचारिक पत्र सौंपा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस आंदोलन में केवल CJP के सदस्य ही नहीं, बल्कि देशभर के युवा और 'जेन जी' (Gen Z) शामिल होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात की उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने इस सूचना को स्वीकार कर लिया है और पार्टी ने सभी जरूरी औपचारिकताओं के साथ एक अंडरटेकिंग भी जमा कर दी है।

वोटों की चोरी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

इस विरोध प्रदर्शन की वजह को स्पष्ट करते हुए सौरभ दास ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने इसे "वोटों की चोरी" और "चुनावों का हाईजैकिंग" करार दिया। दास का दावा है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में नई पीढ़ी यानी जेन जी के युवाओं के नाम शामिल करने में विफल रहा है, जो कि लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

सौरभ दास ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है, बल्कि यह युवाओं का एक बड़ा आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। युवाओं को एकजुट करने के लिए उन्होंने 'चलो दिल्ली' का नारा दिया है और देशभर के युवाओं से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment