बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Kittu Kumari4 August 20261 min read35 viewsDelhi Local
बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली में बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के बरेली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुराड़ी की एक महिला की शिकायत पर की गई है, जिससे नवजात बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर 1.37 लाख रुपये ठगे गए थे।

फर्जी दस्तावेजों से बनाते थे लोगों को शिकार


पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी एनजीओ रसीदें, नकली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भेजकर लोगों का भरोसा जीतते थे। इस धोखाधड़ी के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच की और उसके आधार पर साकेत तथा उसके सहयोगी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

बरामद सामान और गिरफ्तारी


पुलिस ने आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद की हैं। उनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक के दस्तावेज, डेबिट कार्ड और अस्पताल व डॉक्टरों की 14 फर्जी मोहरें बरामद हुई हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment