दिल्ली: नरेला के जंगलों में मिला 10 साल के बच्चे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Kittu Kumari6 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
दिल्ली: नरेला के जंगलों में मिला 10 साल के बच्चे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बवाना इलाके से लापता हुए 10 साल के मासूम इंतजार का शव सोमवार को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक जंगली इलाके में बरामद हुआ है। बच्चे का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, इंतजार रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को अपने घर के पास खेल रहा था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक कब्रिस्तान के करीब जंगली इलाके में एक बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जहां बच्चे के पिता अय्यूब ने उसकी पहचान की।

शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच जारी

शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बच्चे के हाथ और पैरों पर चोट के गहरे निशान दिख रहे हैं, जिससे उन्हें अंदेशा है कि मासूम की बेरहमी से हत्या की गई है। पिता अय्यूब का कहना है कि उनका बेटा कभी उस जंगली इलाके की तरफ नहीं गया था। साथ ही परिवार ने यह भी साफ किया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीमों को मौके पर भेजा है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे के साथ क्या हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की सटीक वजह साफ हो सके।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment