यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद और JNU प्रोफेसर के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का देशव्यापी हल्लाबोल

Kittu Kumari9 October 20261 min read0 viewsNational
यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद और JNU प्रोफेसर के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का देशव्यापी हल्लाबोल

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के एक प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला विंग, भाजपा महिला मोर्चा, ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है।

भाजपा महिला मोर्चा की योजना के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य की राजधानियों से लेकर जिला स्तर तक फैला होगा। मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के मुख्यालयों और पार्टी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस मुहिम के जरिए भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांग रही है और इस पूरे मामले पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

JNU ने प्रोफेसर को नौकरी से निकाला

इस पूरे विवाद के बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई आंतरिक समिति (IC) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

जांच में पाया गया कि प्रोफेसर अकोइजम, जो सोशल साइंसेज स्कूल के सोशल सिस्टम स्टडीज सेंटर से जुड़े थे, उन पर जेएनयू की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। आंतरिक समिति की सिफारिशों और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने उन्हें बर्खास्त करने की कड़ी सजा सुनाई है। अब भाजपा इसी मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर कांग्रेस की जवाबदेही तय करने की तैयारी में है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment