वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में नोएडा में भाजपा की जन आक्रोश रैली और प्रदर्शन

Kittu Kumari16 August 20263 min read71 viewsNCR
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में नोएडा में भाजपा की जन आक्रोश रैली और प्रदर्शन

नोएडा में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के गायन को लेकर आपत्ति जताए जाने के आरोप के विरोध में भाजपा नोएडा महानगर ने जन आक्रोश रैली और मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और वंदे मातरम् के सम्मान तथा राष्ट्रगौरव की रक्षा का संकल्प लिया।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

  • कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् के गायन पर आपत्ति जताए जाने के विरोध में प्रदर्शन
  • सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली और मशाल जुलूस
  • महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ की गई नारेबाजी
  • वंदे मातरम् राष्ट्र की भावना और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके गायन को रोकने या इस पर आपत्ति जताने का कोई भी प्रयास देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान भारत की स्वतंत्रता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की उस विरासत का सम्मान है, जिसके लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

    महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का बयान और कांग्रेस पर आरोप

    भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के गायन पर आपत्ति क्यों जताई गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के राष्ट्रधर्म और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा विषय है। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत माता की आराधना और करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रीय चेतना का स्वर है। उन्होंने कहा कि जो भी भारत के राष्ट्रभाव और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करेगा, देश की जनता उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। कांग्रेस को देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए वंदे मातरम् के प्रति अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रगौरव, तिरंगे और वंदे मातरम् के सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

    क्रांतिकारियों का बलिदान और प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

    महेश चौहान ने कहा कि इसी वंदे मातरम् को गाते हुए स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने फांसी के फंदे को चूमा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम् के गायन पर आपत्ति जताना सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भारत के प्रति निष्ठा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आचार्य चाणक्य के कथन का उल्लेख करते हुए भी कांग्रेस पर निशाना साधा। मशाल जुलूस के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगौरव और वंदे मातरम् के सम्मान का संदेश दिया। प्रदर्शन में जिला महामंत्री अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, राजकुमार बंसल, धर्मेंद्र गुप्ता, हरिओम जाटव, बबलू यादव, रवि यादव, रामकिशन यादव, दीनबंधु कुमार, सत्यनारायण महावर, नीरज चौधरी, मुक्तानंद प्रधान, उमेश पहलवान, मनीष वाल्मीकि, दीपक शर्मा, रुचि चौहान, अनिल पेशावरिया, पीसी पंचोली, सायनी मुरलीधर, विनय गुप्ता, शिवांश श्रीवास्तव, लोकेश कश्यप, अनुज शर्मा, कालू पंडित, रिंकू लंबरदार, नवीन पोरवाल, नगेंद्र नगर, अनिल गुप्ता, राजेश सिंह, संजीवन कुमार, केपी शुक्ला, श्याम चंद्र प्रजापति, मनीष जमुआर, महेश जोशी और उषा किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share:

    Comments

    Leave a comment