बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यूजर डेवलपमेंट फीस में बदलाव, 1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BLR) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। Airports Economic Regulatory Authority of India (AERA) ने एयरपोर्ट के लिए एक नया टैरिफ ऑर्डर जारी किया है, जिसके तहत User Development Fees (UDF) में बदलाव किया गया है। यह नई दरें 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी। यह नया शुल्क ढांचा चौथे कंट्रोल पीरियड (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031) के तहत मंजूर किया गया है, जो अगस्त 2029 तक लागू रहेगा और उसके बाद इसमें फिर से बदलाव किया जाएगा।
फ्लाइट्स के लिए तय हुआ नया शुल्क
यात्रियों की सुविधा के लिए Bangalore International Airport Limited (BIAL) ने नया शुल्क चार्ट जारी किया है। डिपार्टिंग यात्रियों के लिए डोमेस्टिक उड़ानों का UDF ₹550 से घटकर ₹300 कर दिया गया है, जबकि इंटरनेशनल डिपार्चर के लिए फीस ₹1,500 से घटकर ₹997 कर दी गई है। इसके अलावा, BIAL द्वारा अराइविंग यात्रियों के लिए नया UDF शुरू किया जा रहा है, जो डोमेस्टिक उड़ानों के लिए ₹125 और इंटरनेशनल यात्रा के लिए ₹426 तय किया गया है। ये सभी बदलाव 1 सितंबर 2026 या उसके बाद जारी किए गए सभी टिकटों पर लागू होंगे।
राउंड-ट्रिप की कुल लागत और छूट
इस नई रेट कार्ड के बाद BLR से शुरू और समाप्त होने वाली डोमेस्टिक राउंड-ट्रिप की कुल लागत घटकर ₹425 रह गई है, जो पहले ₹550 थी। इसी तरह, इंटरनेशनल राउंड-ट्रिप की कुल फीस भी ₹1,500 से घटकर ₹1,423 कर दी गई है। दो साल से कम उम्र के बच्चों, डिप्लोमैटिक पासपोर्ट धारकों, स्काई मार्शल सहित ऑन-ड्यूटी एयरलाइन क्रू और 24 घंटे के भीतर उसी टिकट पर आगे यात्रा करने वाले ट्रांजिट यात्रियों के लिए पुरानी छूट पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
AERA का नया फ्रेमवर्क और भविष्य की दरें
AERA ने 'incremental Average Revenue Requirement (ARR) framework' लागू किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यात्री केवल तभी भुगतान करें जब बुनियादी ढांचा बनकर तैयार और चालू हो जाए। BIAL के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि 1 मई 2030 से 31 मार्च 2031 के बीच भविष्य में और टैरिफ बदलाव की योजना है, जिससे डोमेस्टिक डिपार्टिंग फीस ₹160, डोमेस्टिक अराइविंग फीस ₹65, इंटरनेशनल डिपार्टिंग फीस ₹854 और इंटरनेशनल अराइविंग फीस ₹366 तक कम हो जाएगी।