दिल्ली: ट्रांसजेंडर बनकर अवैध काम करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Kittu Kumari18 July 20261 min read38 views
दिल्ली: ट्रांसजेंडर बनकर अवैध काम करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की फॉरेनर्स सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से खुद को ट्रांसजेंडर बताकर राजधानी में अवैध गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने इसे 14 जुलाई, 2026 की सुबह जहांगीरपुरी के एनएस मंडी इलाके से पकड़ा है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

  • आरोपी का नाम मोहम्मद अब्दुल अलीम है, जो 'प्रीति' नाम रखकर रह रहा था।
  • वह बांग्लादेश के खुलना जिले के मोकमपुर गांव का रहने वाला है।
  • गिरफ्तारी के समय उसके पास कोई वैध भारतीय दस्तावेज नहीं मिले।
  • आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने जेंडर-अफ़र्मिंग सर्जरी कराई थी।
  • कैसे दे रहा था पुलिस को चकमा

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए भारी मेकअप, साड़ी, सलवार सूट और विग का इस्तेमाल करता था। वह पूरी तरह से महिलाओं की तरह चाल-ढाल और आवाज बदलकर लोगों को धोखा देता था। मुख्य रूप से रात के समय वह अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है, जिसमें प्रतिबंधित IMO एप्लीकेशन और उसके बांग्लादेशी दस्तावेजों की तस्वीरें मिली हैं।

    पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

    यह पूरी कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर सपन की टीम ने इंस्पेक्टर विपिन कुमार की देखरेख में और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में की है। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद अब्दुल अलीम को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के सामने पेश कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसे वापस बांग्लादेश भेजने (डिपोटेशन) की तैयारी की जा रही है। यह गिरफ्तारी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

    Share:

    Comments

    Leave a comment