आजम खान ईडी की कस्टडी में, डासना जेल से लखनऊ रवाना
प्रवर्तन निदेशालय की टीम आजम खान को डासना जेल से लखनऊ ले गई है। अगले 4 दिनों तक उनसे पूछताछ की जाएगी।

गाजियाबाद की डासना जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे ईडी की एक टीम जेल पहुंची और आजम खान को अपने साथ लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय और सख्त सुरक्षा के बीच अंजाम दी गई।
4 दिनों तक होगी गहन पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, आजम खान अब अगले चार दिनों तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। जांच एजेंसी ने उनकी कस्टडी ली है और 16 नवंबर की शाम 4:30 बजे तक उनसे लगातार पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से इस पूरी प्रक्रिया को बेहद संवेदनशील रखा गया था। जब ईडी की टीम उन्हें डासना जेल से बाहर ले जा रही थी, तब मौके पर CISF की टीम तैनात रही ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे।