ग्रेटर नोएडा: 39 साल बाद फिर साथ दिखेंगे 'राम-सीता', फिल्म 'नोटिस' का टीज़र लॉन्च

Kittu Kumari17 October 20261 min read0 viewsNCR
ग्रेटर नोएडा: 39 साल बाद फिर साथ दिखेंगे 'राम-सीता', फिल्म 'नोटिस' का टीज़र लॉन्च

रामायण के जरिए करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज कलाकार अरुण गोविल और दीपिका एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म फिल्म नोटिस टीज़र लॉन्च के दौरान यह खबर सामने आई कि यह मशहूर जोड़ी करीब 39 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेगी। इस फिल्म का पहला लुक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में नवरात्रि के छठे दिन, मां कात्यायनी की पूजा के अवसर पर जारी किया गया।

इस खास मौके पर मशहूर ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म की टीम को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता आदित्य सिंह रघुवंशी अपनी पत्नी और बेटे (जो एक बाल कलाकार हैं) के साथ शामिल हुए। सोसाइटी के निवासी भी इस आयोजन का हिस्सा बने और उन्होंने दिग्गज कलाकारों को नए अंदाज में देखने के लिए अपनी उत्सुकता जताई।

भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ लड़ाई दिखाएगी फिल्म

प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'नोटिस' की कहानी सही और गलत के बीच के संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी बयां करती है, जो भ्रष्ट प्रशासन और व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहा है। फिल्म के जरिए समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और नैतिकता की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार थोड़ा लंबा करना होगा, क्योंकि यह 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म भारत सरकार द्वारा संचालित स्वदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म 'Waves' पर स्ट्रीम की जाएगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment