इंडिया गेट पर प्रदर्शन: अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा

Kittu Kumari15 October 20262 min read0 viewsDelhi Local
इंडिया गेट पर प्रदर्शन: अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा

दिल्ली के इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया है। गुरुवार तड़के पुलिस ने उन्हें और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उन्हें तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। अब पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है, लेकिन इस कार्रवाई ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अंकिता भंडारी के परिवार ने इंडिया गेट पर धरने पर बैठकर अपनी बेटी को न्याय दिलाने और एक विवादित नियुक्ति के खिलाफ आवाज उठाई। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिसमें अंकिता के माता-पिता भी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, जोतिमणि और इमरान प्रतापगि‍री ने पुलिस स्टेशन के भीतर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लोकतंत्र के खत्म होने का आरोप और राजनीतिक घमासान

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को 'बर्बरता' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग बलात्कारियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और न्याय मांग रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ कथित तौर पर आरोपों का सामना करने वाले व्यक्ति को संवैधानिक पद दिया जा रहा है। खेड़ा ने कहा कि इंडिया गेट पर सुबह 4 बजे लोकतंत्र को खत्म होते देखा गया।

दरअसल, यह प्रदर्शन भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के खिलाफ था। अंकिता के परिवार और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दुष्यंत गौतम के कथित संबंधों की जांच होनी चाहिए और उनकी नियुक्ति पर रोक लगनी चाहिए। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इंडिया गेट पर धरने पर बैठे पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

बता दें कि अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई थी और उनका शव चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी पाया गया था, जिन्हें मई 2025 में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Share:

Comments

Leave a comment