दिल्ली में अनन्या चटर्जी ने 'उद्भव: ए ट्रांसफॉर्मेशन' भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

Kittu Kumari16 August 20261 min read79 viewsDelhi Local
दिल्ली में अनन्या चटर्जी ने 'उद्भव: ए ट्रांसफॉर्मेशन' भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में रविवार शाम को भरतनाट्यम कलाकार अनन्या चटर्जी ने 'उद्भव: ए ट्रांसफॉर्मेशन' शीर्षक से एक शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में दर्शकों के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री थी और यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रखी गई थी। इस इवेंट में चटर्जी की 15 साल की कड़ी ट्रेनिंग और कलात्मक सफर को दिखाया गया, जिसमें डांस, एक्टिंग और इमोशनल एक्सप्रेसन में उनकी महारत साफ नजर आई।

दिग्गज गुरु की थी कोरियोग्रॉफी

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस शानदार प्रस्तुति की कोरियोग्रॉफी जाने-माने गुरु प्रोफेसर सी.वी. चंद्रशेखर ने की थी। यह परफॉर्मेंस चटर्जी के उस व्यापक बैकग्राउंड पर आधारित थी जो उन्होंने आचार्य जयलक्ष्मी ईश्वर के मार्गदर्शन में सीखा और जो वर्तमान में उनके मेंटोर रंजीत बाबू और विग्ना वासुदेवन के निर्देशन में जारी है।

कलाकारों की मंडली ने दिया साथ

अनन्या चटर्जी की इस प्रस्तुति को सफल बनाने के लिए कई प्रतिभाशाली कलाकारों की मंडली ने उनका साथ दिया। इस टीम में नट्टूवांगम पर वरुण राजशेखरन, वोकल पर वेंकटेश्वरन कुप्पुस्वामी, मृदंगम पर विग्नेश जयरामन, वायलिन पर अरविंद नारायणन और वीणा पर विदुषी राधिका रामकृष्णन शामिल थीं।

Share:

Comments

Leave a comment