आनंद पर्वत में DTC बस ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल

Kittu Kumari17 October 20261 min read0 viewsDelhi Local
आनंद पर्वत में DTC बस ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल

देश की राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां DBG रोड पर एक तेज रफ्तार DTC बस ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी और उसने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक स्कूटी बस के नीचे बुरी तरह दब गई। चश्मदीदों ने बताया कि बस एक महिला चालक चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने आक्रोश में आकर बस पर पथराव किया, जिससे बस की खिड़कियां टूट गईं।

लापरवाही का आरोप और पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे चालक का हौसला बढ़ा। फिलहाल, पुलिस उस महिला ड्राइवर की तलाश कर रही है जो हादसे के बाद मौके से गायब है।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment