नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को मिला बेस्ट न्यूजपेपर अवार्ड, ग्लोबल टाइम्स समारोह में छात्र सम्मानित

Kittu Kumari5 August 20262 min read34 viewsNCR
नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को मिला बेस्ट न्यूजपेपर अवार्ड, ग्लोबल टाइम्स समारोह में छात्र सम्मानित

एमिटी विश्वविद्यालय में द ग्लोबल टाइम्स अवार्ड 2025-26 समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में छात्र पत्रकारों और शिक्षकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 'द ग्लोबल टाइम्स मेकिंग ए न्यूजपेपर कॉन्टेस्ट' के विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा बना बेस्ट न्यूजपेपर विजेता।
  • विभिन्न स्कूलों के छात्र पत्रकारों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
  • डॉ. अमिता चौहान ने छात्रों को प्रेरणादायक विचार दिए।
  • विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के नाम

    प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने बेस्ट न्यूजपेपर श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-43, गुरुग्राम को तृतीय पुरस्कार मिला। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, साकेत को ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    बेस्ट एडिटिंग श्रेणी में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम को प्रथम पुरस्कार मिला। मयूर विहार को द्वितीय तथा सेक्टर-43, गुरुग्राम को सम्मानित किया गया। बेस्ट डिजाइन श्रेणी में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-1, वसुंधरा (गाजियाबाद) को प्रथम, सेक्टर-46, गुरुग्राम और वृंदावन योजना, लखनऊ को संयुक्त द्वितीय तथा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा छात्रों को सर्वश्रेष्ठ एबीसी ऑफ न्यूज, सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड रिपोर्टिंग, सर्वश्रेष्ठ हास्य कहानी, जीटी पॉपुलर चॉइस अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ शीर्षक) तथा सर्वश्रेष्ठ ग्राफिक्स/इमेजिंग सहित विभिन्न श्रेणियों में भी सम्मानित किया गया।

    विशेष सम्मान और अतिथि

    इस अवसर पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अनुशासित, रचनात्मक, नवाचारी और विनम्र बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरक विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गहन ज्ञान के साथ अच्छा व्यवहार भी सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। समारोह में वर्ष 2025 बैच के आठ पूर्व छात्रों को जीटी स्कूल टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    वहीं भविष्य के जिम्मेदार और रचनात्मक युवा पत्रकार तैयार करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, साकेत और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ के मेंटर शिक्षकों को बेस्ट मेंटर टीचर पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह का संचालन द ग्लोबल टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर रा शर्मा ने किया। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों की प्रधानाचार्याएं, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

    Share:

    Comments

    Leave a comment