अमित शाह कल करेंगे तीसरे एएनटीएफ सम्मेलन का उद्घाटन, नशीली दवाओं पर रहेगा फोकस

Kittu Kumari21 September 20261 min read3 viewsNational
अमित शाह कल करेंगे तीसरे एएनटीएफ सम्मेलन का उद्घाटन, नशीली दवाओं पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 सितंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुख हिस्सा लेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह सम्मेलन युवा पीढ़ी को नशामुक्ति से बचाने का एक मंच है।

सम्मेलन का मुख्य विषय और लक्ष्य

संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी के विषय पर आधारित इस सम्मेलन का मुख्य फोकस विजन डॉक्यूमेंट ऑन नारकोटिक्स कंट्रोल के लक्ष्यों पर है। इसमें सप्लाई कम करने, मांग कम करने और नुकसान को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में आठ तकनीकी सत्र होंगे, जिसमें डार्कनेट और क्रिप्टो जांच जैसे विषय भी शामिल हैं।

अमित शाह इन कार्यक्रमों में भी लेंगे हिस्सा

गृह मंत्री इस अवसर पर नशामुक्ति के लिए टीवी कमर्शियल लॉन्च करेंगे। वह लखनऊ और देहरादून में एनसीबी जोन के नए परिसरों की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले एएनटीएफ को सम्मानित किया जाएगा और एनसीबी की नई वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment