अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन का हरियाली तीज महोत्सव: करिश्मा विशाल वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन, महिलाओं ने किया धमाल

अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर, अलीगढ़ रजिस्टर्ड द्वारा स्थानीय राधा वन आगरा रोड पर हरियाली तीज महोत्सव बहुत जोर-शोर से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब मस्ती की और सावन की मल्हारों के साथ-साथ देशभक्ति के संगीत पर भी जोरदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस खास आयोजन में करिश्मा विशाल वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ और अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अर्धांगनी ज्योति वार्ष्णेय, मुख्य सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवं उनकी अर्धांगिनी दीपिका वार्ष्णेय, आकाश दीप वार्ष्णेय एडवोकेट एवं उनकी अर्धांगिनी शैल वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स एवं उनकी अर्धांगिनी राशि वार्ष्णेय, महामंत्री रोहित कुमार पीतल एवं उनकी अर्धांगिनी सोनल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील एवं उनकी अर्धांगिनी नंदनी वार्ष्णेय द्वारा श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष द्वीप जलाकर और माला पहनाकर किया गया। सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार यह आयोजन संगठन परिवार की ओर से किया गया था।
सम्मान समारोह और उपस्थित गणमान्य लोग
कार्यक्रम संयोजक अतुल सायकिल, अमित कोल, शुभम कृष्ण वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार गुप्ता, लव गुप्ता, कनिक वार्ष्णेय ने सभी पुरुष अतिथियों को पटका पहनाया। वहीं प्रियंका वार्ष्णेय, निशि वार्ष्णेय, मोना वार्ष्णेय, हर्षिता नंदन, ज्योति वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय ने महिलाओं को वेळा के फूलों का गज़रा एवं ब्रॉच पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल अन्नू, मनोज गुप्ता लकी, अनु गुप्ता, गौरव पराग कोल्ड, राजीव कृष्ण, सरिता वार्ष्णेय, शालिनी गुप्ता, हर्षिता गुप्ता, डॉ प्रियांक गुप्ता, हिमांशु एन के, अंकुर सिलसन, राहुल सरस्वती, संजीव जे एम डब्लू, आशु गैस, नवनीत जौनी आदि लोग उपस्थित रहे।