जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की उड़ान की आपातकालीन लैंडिंग, इंजन में तकनीकी खराबी

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-1886 ने 13 सितंबर 2026 को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यह विमान अपने तय समय सुबह 8:25 के बजाय भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे से सुबह 8:47 पर रवाना हुआ था। इस उड़ान को सुबह 9:55 बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन रास्ते में तकनीकी खराबी आ गई।
- उड़ान का नंबर: AI-1886
- प्रस्थान: भोपाल (सुबह 8:47 बजे)
- घटना: जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग
- यात्री: 140 यात्री और चालक दल सुरक्षित
पायलट ने की एटीसी से संपर्क
यात्रा के दौरान इंजन में तकनीकी समस्या आने पर पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर की तरफ मोड़ दिया। जयपुर हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सभी यात्री सुरक्षित
इस आपातकालीन लैंडिंग के समय विमान में कुल 140 यात्री और उड़ान का पूरा क्रू मेंबर सवार थे। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। प्राथमिक रिपोर्ट में इंजन फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि एयर इंडिया या जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से अभी तक खराबी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
तकनीकी टीम कर रही है जांच
घटना के बाद ग्राउंड स्टाफ और एयरलाइन की तकनीकी टीमें विमान की गहन जांच में जुटी हैं। तकनीकी विशेषज्ञ इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उड़ान के दौरान यह खराबी कैसे आई।