Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन नई दिल्ली में फैशन रैंप पर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Kittu Kumari22 September 20261 min read4 viewsNational
Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन नई दिल्ली में फैशन रैंप पर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली में Ai+ स्मार्टफोन ने अपनी नोवा 2 सीरीज का नया फोन Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च किया है। इस फोन को एक अनोखे अंदाज में नई दिल्ली में फैशन रैंप पर पेश किया गया, जहां इसे समकालीन आउटफिट्स के साथ एक स्टाइलिश एक्सेसरी के रूप में दिखाया गया। इस लॉन्च का मुख्य उद्देश्य फैशन और तकनीक का मेल दिखाना था। एनएक्सटक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि आज तकनीक व्यक्तिगत है और स्मार्टफोन केवल काम की चीज नहीं बल्कि खुद को व्यक्त करने का जरिया है।

यह स्मार्टफोन दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ मजबूत बैटरी और प्रदर्शन के लिए बनाया गया है। इसमें दमदार चिपसेट, बड़ी 7000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है जो पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए सही है। फोन में 6.75-इनफिनिटी एचडी प्लस पंच-होल आईपीएस डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, 48MP AI प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन IP65 रेटिंग, डुअल 5G सिम, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ आता है। यह ब्लू गोल्ड फ्यूजन, ब्लू फ्यूजन, ओशियन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। इसे 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट में उतारा गया है जिसकी शुरुआती कीमत बैंक ऑफर के साथ 15999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 24 सितंबर 2026 को रात 12 बजे Flipkart पर लाइव होगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment