मध्य दिल्ली में 7 साल की बच्ची से रेप, लोगों का गुस्सा और आरोपी हिरासत में

Kittu Kumari21 September 20261 min read10 viewsDelhi Local
मध्य दिल्ली में 7 साल की बच्ची से रेप, लोगों का गुस्सा और आरोपी हिरासत में

दिल्ली के सेंट्रल जिले के देशबंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन इलाके में 21 सितंबर 2026 को सात साल की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को संभालने के लिए सेंट्रल जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आरोपी हिरासत में और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिवार के बयां के आधार पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेसेज यानी पॉक्सो एक्ट और कानून की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है।

राजधानी में बच्चों के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले

राजधानी दिल्ली में बच्चों के खिलाफ अपराध की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इसी दिन यानी 21 सितंबर 2026 को ही दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में भी एक आरोपी को पकड़ा है। इसके अलावा 17 सितंबर 2026 को रोहिणी इलाके में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment